Live

बिहार में पुस्तकालयाध्यक्ष बनने का मौका

पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

A
archana singhलेखक

पटना: बिहार में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए निर्धारित वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाना होगा।

पात्रता परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 अंकों के प्रश्न होंगे। इनमें 100 अंक पुस्तकालय विज्ञान और 50 अंक सामान्य ज्ञान से संबंधित होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट यानी ढाई घंटे निर्धारित की गई है।

खास बात यह है कि परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय यानी MCQ होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का बिहार का निवासी होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता के तहत स्नातक डिग्री के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री अनिवार्य बताई गई है। अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट भी दी जाएगी।

वहीं,न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स भी निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5 प्रतिशत, जबकि SC/ST, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित है,यानी तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब इंतजार खत्म—1 अक्टूबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें