Live

Bihar News

बिहार में ठनका गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

P
Prasoon Pandeyलेखक

SAHARSA : बिहार में लगातार हो रही बारिश ने क़हर बरपा दिया है। आसमान से बरसी आफत की वजह से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


वज्रपात से दो की मौत

सहरसा के नौहट्टा थाना क्षेत्र के रामनगर भरना बहियार में वज्रपात से घास काटने गयी 45 साल की महिला की मौत हो गयी है। साथ ही एक पुरुष की भी मौत हो गयी है। ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पूरे इलाका में कोहराम मच गया है। दोनों मृतक नवहट्टा थाना क्षेत्र के रामनगर बरना वार्ड नं-17 के रहने वाले थे।


फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें