बिहार में महागठबंधन का 'गुंडाराज' : आकड़ों के साथ नीतीश पर नित्यानंद राय का हमला, मांगा जवाब
पटना : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही बिहार में जंगल राज का रंग दिखने लगा है। जगह-जगह से दुष्कर्म, लूट, अपराध की खबरें आने लगी हैं। आरजेडी और जेडीयू की सरकार बनते ही बिहार में महागठबंधन का 'गुंडाराज' भी आ गया।
— Nityanand Rai (@nityanandraibjp)
नित्यानंद राय ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट कर कहा है कि "एक तरफ RJD की गोद में बैठी जदयू के साथ महागठबंधन आया तो उसके साथ बिहार में महागठबंधन का 'गुंडाराज' भी आ गया। जगह-जगह से दुष्कर्म, लूट, अपराध की खबरें आने लगी हैं। इसलिए आरजेडी के साथ गए थे न श्री नीतिश कुमार जी ? जवाब दीजिये !"
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, जमुई, धनरुआ, बाढ़ , पटना सहित कई जगहों पर बीते कुछ दिनों में ही हुए क्राइम का सारा आकड़ा ही सामने रख दिया है। इनमे जगह-जगह से दुष्कर्म, लूट, अपराध की खबरें भरी पड़ी है। केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार से सवाल करते हुए पूछा है कि क्या यही सब देखने के लिए आरजेडी के साथ गए थे न श्री नीतिश कुमार जी ?