Live

CBI Raid

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 2 IRS अधिकारी गिरफ्तार, पटना-समस्तीपुर में मारा छापा, जानिए पूरा मामला

A
Anurag Goelलेखक

CBI Raid : सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने दो अलग-अलग मामलों में मुंबई में सीमा शुल्क विभाग में तैनात भारतीय राजस्व सेवा के 2 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी बात ये है कि इनमें से एक अफसर बिहार मूल के हैं। CBI ने उनके पटना और समस्तीपुर स्थित आवास पर छापा मारा है और तलाशी ली है।

CBI की बड़ी कार्रवाई

इन अधिकारियों पर आरोप है कि JNCH, मुंबई में पोस्टिंग के दौरान अलग-अलग समय में अन्य लोगों की मदद से कस्टम के प्रावधानों का गलत इस्तेमाल कर गलत तरीके से ड्यूटी में छूट दी। अधिकारियों ने विदेश में रह रहे लोगों के पासपोर्ट को आधार बनाकर खाड़ी देशों से खाड़ी देशों में घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कई दूसरी वस्तुओं का आयात किया। इसके बदले में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है।

इन जगहों पर भी छापा

इस पूरे मामले में ही सीबीआई ने केस दर्ज किया था और फिर गिरफ्तारी के बाद इन अधिकारियों के घरों की तलाशी ली है। गौरतलब है कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने दूसरे लोगों के नाम पर बने पासपोर्ट के आधार पर दूसरे देशों से सामान आयात करने के बड़े गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में CBI ने पटना, समस्तीपुर समेत मुंबई, नवी मुंबई और मध्यप्रदेश के खरगोन में रेड मारी है। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गये हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें