Live

शहादत को सलाम

जम्मू कश्मीर में शहीद हुआ बिहार का लाल कैप्टन आनंद कुमार, खगड़िया में शोक की लहर

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA-बिहार के खगड़िया से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कैप्टट आनंद कुमार शहीद हो गए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार आनंद जम्मू कश्मीर में तैनात थे। पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में हुए विस्फोट के दौरान घायल हो गए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते चले कि आनंद खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के शीरोमणि टोला के रहने वाले थे। इस खबर की जानकारी मिलने के बाद उनके पैतृक गांव में शोक की लहर है।

सेना के पीआरओ ने बताया कि रविवार देर रात पुंछ के मेंढर सेक्टर में यह घटना हुई। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त सेना के जवान ड्यूटी पर थे। उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया। इलाज के दौरान सेना के कप्तान आनंद और नायब-सूबेदार (जेसीओ) भगवान सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि पांच अन्य जवानों का इलाज जारी है।

इससे पहले रविवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में दोपहर बाद आतंकियों ने सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हमला किया। इस हमले में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शहीद हो गए। एक अन्य राहगीर घायल हो गया। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। शहीद एएसआई विनोद कुमार उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले के रहने वाले थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें