Live

Heat Wave Alert

बिहार के इन 9 जिलों में हीट वेब का अलर्ट, मौसम विभाग ने चेताया, पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी

A
Anurag Goelलेखक

Heat Wave Alert :बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सूबे के 9 जिलों में हीट वेब को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के अधिकांश जिलों में पारा 40 के पार हो जाएगा और लोगों को भीषण गर्मी का अहसास होगा।

इन 9 जिलों में हीट वेब का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के पश्चिम चंपारण, सुपौल, अररिया, खगड़िया, भागलपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, पूर्णिया और बांका जिले को हीट वेब को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 5 दिनों तक बिहार का मौसम शुष्क रहेगा। 11 जून को उत्तर-पूर्व इलाके में हल्की बारिश की संभावना है।

बिहार का ये शहर रहा सबसे गर्म

गौरतलब है कि मंगलवार को बिहार के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि बिहार के 17 ऐसे भी जिले हैं, जहां मंगलवार को हीट वेब की स्थिति बनी रही। आपको बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान खगड़िया सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें