Live

चलती ट्रेन में पुलिस वाले की दादागिरी

टिकट मांगने पर टीटीई को बेल्ट खोलकर पीटा, वीडियो वायरल

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

KATIHAR- बिहार के कटिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि चलती ट्रेन में रेल पुलिस और टीटीई के बीच जमकर विवाद हुआ है। आइए डिटेल में जानते हैं क्या है पूरा मामला।

ताजा अपडेट के अनुसार बिहार के कटिहार रेल मंडल के जोगबनी से कटिहार आ रही चितपुर एक्सप्रेस ट्रेन में टीटीई ने जब जीआरपी के जवान से टिकट मांगा तो वह दादागिरी करने लगे। मारपीट पर उतर आया। टीटीई का आरोप है कि पुलिस जवान बिना टिकट के एसी कोच में सफर कर रहा था। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जीआरपी पुलिस के जवान की पहचान मुन्ना कुमार के रूप में की गई है।

ट्रेन में सफर कर रहे रेल यात्री ने बताया कि टीटीई विपिन कुमार द्वारा टिकट मांगे जाने पर जीआरपी के जवान उलझ गए। बाद में मामला तूल पकड़ लिया। कटिहार रेलवे स्टेशन पर किसी तरह बड़े अधिकारियों की मदद से मामले को शांत कराया गया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें