Live

Bihar Politics

कोल्ड स्टोरेज निर्माण पर बिहार सरकार का फोकस, कृषि मंत्री ने अनुदान राशि का किया वितरण

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : बिहार के किसानों की फसल सुरक्षित रखने के लिए कृषि विभाग कोल्ड स्टोरेज निर्माण को लेकर वृहद पैमाने पर काम कर रहा है। इसके तहत नए कोल्ड स्टोरेज एवं कोल्ड स्टोरेज पर सौर ऊर्जा के लिए कृषि विभाग ने अनुदान राशि का वितरण किया है।

कृषि विभाग के मंत्री मंगल पाण्डेय ने मंगलवार को पटना के मीठापुर स्थित कृषि भवन में कोल्ड स्टोरेज में सौर ऊर्जा के लिए 87.50 लाख और कोल्ड स्टोरेज नवनिर्माण इकाई के लिए 5 करोड़ 5 लाख के अनुदान का वितरण किया। कोल्ड स्टोरेज में सोलर सिस्टम के लिए बिहार के अलग-अलग जिलों के 5 तथा कोल्ड स्टोरेज नवनिर्माण इकाई के लिए चार जिलों के लाभुकों को कार्यादेश वितरण किया गया।

इस मौके पर मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि आज दो तरह के कोल्ड स्टोरेज संचालकों को अनुदान की राशि का वितरण किया गया है। इसके तहत टाइप 1 के अंतर्गत 4 कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए प्रति कोल्ड स्टोरेज एक करोड़ 40 लाख रुपये और टाइप 2 में कोल्ड स्टोरेज में बिजली का भार काम करने के लिए सोलर सिस्टम लगाने हेतु प्रति कोल्ड स्टोरेज 17 लाख 50 हजार की राशि 5 कोल्ड स्टोरेज को दी गई है।

मंगल पाण्डेय ने बताया कि 12 ऐसे जिले हैं, जहां कोल्ड स्टोरेज नहीं हैं। इन जिलों से अगर कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए आवेदक सामने आते हैं तो उन्हें 50 फीसदी की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें