केन्द्रीय उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत मान उवाच
बिहार सरकार खाद की कालाबाजारी रोकने में नाकाम..अक्टूबर में बरौनी खाद कारखना का उद्धाटन करेंगे पीएम मोदी..
patna:-बरौनी खाद कारखाना अक्टूबर माह में तैयार हो जाएगा और उसका उद्घाटन खुद पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे...ये जानकारी भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुवे ने दी है.भगवंत खुवे पटना स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ मीडिया से बात कर रहे थे.
केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खूबे ने एक तरफ पीएम मोदी और केन्द्र सरकार के कृषि एवं अपने विभाग के काम की तारीफ की,वहीं बिहार नीतीश सरकार पर जमकर हमला किया और किसानों को उर्वरक के लिए हो रही परेशानी के लिए बिहार सरकार को जिम्मेदार ठहराया.मंत्री ने कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनी हे तब से राज्य में उर्वरक की कालाबाजी बड़े पैमाने पर हो रही है.बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह बिहार में खाद की कालाबाजारी रोकने में नाकामयाब हुए है.राज्य में ब्लैक मार्केट में यूरिया और डीएपी की बिक्री हो रही है और राज्य सरकार केन्द्र पर दोषारोपण कर रही है.,जबकि उसे कालाबाजारी रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए.
मंत्री भगवंत खुवे ने कहा कि पिछले दिनों बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने उन्हें चिट्ठी लिखी थी..उस चिट्ठी के आधार पर कार्रवाई हुई है.वहीं बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र यादव के बयान पर भी आश्चर्य जताया .उन्हौने कहा कि कृषि और सहकारिता मंत्रालय किसानों के हित के लिए काम करते हैं.
उर्वरक की कमी के सवाल का जवाब देते हुए केन्द्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खवे ने कहा कि बिहार के साथ ही पूरे देश में उर्वरक की आपूर्ती के लिए विभाग कदम उठा रहा है.पीएम मोदी खुद किसानों की समस्या को लेकर गंभीर हैं.इसलिए बरौनी खाद कराखना के पुनर्निर्माण का काम तेजी से चल रहा है और इसका अगले अक्टूबर माह में उद्घाटन खुद पीएम मोदी करने वालें हैं।बरौनी खाद कारखना से उत्पादन शुरू होने के बाद बिहार एवं आस-पास के राज्यों के किसानों को खाद की उपलब्धता औरक बेहतर तरीके से हो पाएगी.
वहीं मंत्री भगवंत खवे के साथ बैठे बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.संजय जायसवाल ने मुख़्यमंत्री नीतीश कुमार के विशेष राज्य के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि 11 सीट पर लड़ने वाले पार्टी केन्द्र में अपनी सरकार बनाने का ख्वाब देख रहें हैं.आज नीतीश कुमार विशेष राज्य की मांग कर रहें हैं,जबकि ये मुद्दा कबका खत्म हो चुका है.काम के बजाय प्रचार करने के सीएम के आरोप पर संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को अलग से कई योजनाओं के लिए राशि देती है,लेकिन यदि मुख़्यमंत्री उसको लेंगें नहीं और कार्य के लिए जमीन नहीं उपलब्ध करवाएंगे तो केंद्र सरकार क्या कर सकती है.ये लोग बिहार को फिर पीछे धकेलने का काम कर रहें हैं,
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।