बिहार दिवस की धूम : 111 साल का हुआ राज्य, PM मोदी, CM नीतीश सहित कई नेताओं ने दी बधाई
पटना : पूरा राज्य आज बिहार दिवस के जश्न में डूब गया है। इस खास अवसर पर पूरे राज्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। वहीं बिहार दिवस की धमक बिहार के बाहर अन्य राज्यों और विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। वहीं बिहार दिवस के मौके पर पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार सहित कई बड़े नेताओं ने बधाई दी है।
PM मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।
के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे।
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे।
का हम अपने निश्चय व जन भागीदारी से सुनहरा भविष्य तैयार कर रहे है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)
जय हिंद,जय बिहार!
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत,समृद्ध विरासत,विभिन्न धर्मों की उद्गमस्थली,महापुरुषों की जन्मस्थली,लोकतंत्र की जननी,वीरों की कर्मभूमि,ज्ञान,सद्भावना और समरसता की पावन धरा बिहार का हम अपने निश्चय व जन भागीदारी से सुनहरा भविष्य तैयार कर रहे है.जय हिंद,जय बिहार।