गरीब बिहार में भ्रष्टाचार की लीला अपरंपार
'वीकली' निकल रहे हैं 'मालामाल' भ्रष्ट अधिकारी, 6 महीने में 7 करोड़ सिर्फ कैश बरामद
7 करोड़ में कितने ज़ीरो होते हैं। इसे गिनते-गिनते शायद आप थक जाएंगे। महज 6 महीने के अंदर बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के पास से 7 करोड़ सिर्फ कैश बरामद हुए हैं...उस बिहार में जो बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है। जिस बिहार में 52 फीसदी आबादी गरीब है। जिस बिहार के 11 जिलों में 10 में से 6 से ज्यादा लोग गरीब हैं। उस बिहार में 6 महीने में सिर्फ 7 करोड़ रुपए कैश मिले हैं। इसके अलावा करोड़ों के ज्वेलरी, फ्लैट, और ज़मीन की संपत्ति तो अलग है। इनमें करीब 3 करोड़ 25 लाख कैश महज 7 दिनों में बिहार में अलग-अलग धनकुबेरों के पास से मिले हैं। इसके अलावा सोना, चांदी, जेवरात और संपत्ति के कागजात तो अलग हैं। शुरुआत 18 दिसंबर की तस्वीर से करते हैं।
95 लाख कैश, डेढ़ किलो सोना, चांदी की ईंट और ना लाखों के गहने....ये सब कुछ एक साथ देखकर भले ही आपकी आंखें चौंधियां जाएं, लेकिन गरीब बिहार के एक और धनकुबेर अधिकारी की ये काली कमाई की तस्वीर है। ये सबकुछ बरामद हुआ हैRWD के एक्जिक्यूटिव इंजीनयर अजय कुमार के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी में। पटना के इंद्रपुरी आवास से 95 लाख कैश और डेढ़ किलो सोना बरामद हुआ है। साथ ही एक करोड़ से ज्यादा फिक्स डिपोजिट के कागजात मिले हैं...इसके अलावा निवेश, संपत्तियों के कागजात मिले हैं....कई जमीन के भी कागजात बरामद किए गए हैं...निगरानी की टीम को कई बैंक अकाउंट और लॉकर भी मिले हैं....बता दें की इंजीनियर अभी मसौढ़ी प्रमंडल में नियुक्त हैं....।
हालांकिRWD के एक्जिक्यूटिव इंजीनयर अजय कुमार को भी काली कमाई के मामले में काफी पीछे छोड़ने वाले हाजीपुर के लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर दीपक कुमार रहे। 1 हफ्ते पहले ही 11 दिसंबर को दीपक कुमार के ठिकानों पर जब छापा पड़ा था, तो निगरानी की टीम भी हैरान रह गई थी। सवा दो करोड़ कैश, लाखों के जेवरात, निवेश के कागजात, ज़मीन और प्रॉपर्टी के कागजात मिले थे। हालत ये हो गई थी कि नोट गिनने के लिए मशीन और नोट रखने के लिए ब्रीफकेस मंगवाना पड़ा था।
बिहार जिसे नीति आयोग ने सबसे गरीब राज्य बताया है। उस राज्य में भ्रष्ट धनकुबेर मानो एक दूसरे को काली कमाई के मामले में पीछे छोड़ देना चाहते हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।