Live

Bihar Politics

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रदेशवासियों को दी नए साल की बधाई

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने राज्यवासियों को नए साल की शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने संदेश में कहा कि आने वाला वर्ष राज्य की तरक्की, खुशहाली और प्रगति लेकर आएं। राज्य उत्तरोत्तर विकास की राह पर अग्रसर रहे और प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़े, जिससे उनकी उन्नति हो।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें पिछले वर्ष से सबक लेकर राज्य की बेहतरी के लिए सभी प्रदेशवासियों को पूरे लगन से कार्यशील रहना होगा। नए ग्रिगेरियन कैलेंडर वर्ष 2025 को लेकर उन्होंने प्रदेश के कांग्रेसजनों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें