Live

Bihar

दरभंगा के शोभन पहुंचे बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, कहा : दरभंगा एम्स स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा कदम

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज दरभंगा के शोभन पहुंचे, जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दरभंगा एम्स शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के शोभन पहुंचने पर हुए स्वागत से अभिभूत नजर आए और लोगों का आभार जताया। इस मौके पर सांसद धर्मशीला गुप्ता, विधायक संजय सरावगी , जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र झा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स प्रदेश का दूसरा एम्स होगा। उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा कदम है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिथिलांचल ही नहीं बिहार को दी गयी बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए 188 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है, जिसमें 1264 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना 36 महीनों में पूरी होगी। बिहार के लिए ऐतिहासिक और विकास की नई राह खोलने वाला होगा। दरभंगा एम्स से मिथिलांचल के विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

दरभंगा में एम्स निर्माण से दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

(पटना से नीलकमल की रिपोर्ट)

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें