Live

CM नीतीश पर 'फायर' हुए सम्राट

कहा : लालू की परेशानी की एकमात्र वजह CM 'नीतीश', सियासत के हैं माहिर खिलाड़ी

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एकबार फिर महागठबंधन की सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस पर बरसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही ईडी का निर्माण किया था। कांग्रेस पार्टी का कैरेक्टर बीजेपी के कैरेक्टर से नहीं मिल सकता है। एकदम स्पष्ट रहिए, जो गलत है, वो गलत ही रहेगा।


सम्राट चौधरी का जेडीयू पर करारा प्रहार

इसके साथ ही नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू पर बरसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के लोगों ने ही कागज मुहैया कराया था। उनसे अधिक माहिर खिलाड़ी कौन होगा। चारा घोटाले में अगर लालू प्रसाद जेल में रहे हैं तो इसके एकमात्र दोषी जेडीयू के नेता नीतीश कुमार हैं। अगर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के यहां छापे पड़ रहे हैं तो इसका भी एकमात्र कारण जेडीयू है, जिसने कागज उपलब्ध कराया था।


इसके साथ ही बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सीबीआई तब आयी थी, जब पूरे देश में लालू जी का ही राज था। लालू प्रसाद की पार्टी जनता दल की ही देश में सरकार थी, यूनाइटेड फ्रंट की सरकार थी तो फिर दूसरा उन्हें कैसे फंसा सकता है।


I.N.D.I.A गठबंधन पर भी कसा तंज

वहीं, मध्यप्रदेश में I.N.D.I.A गठबंधन की होने वाली रैली पर तंज कसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि वहां रैली करें, उन्हें कौन रोक रहा है। वहां तो कांग्रेस है...बाकी लोग तो गेस्ट एपियरेंस के तौर पर होंगे। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि जितना सीट बंटवारा करना हो, कर लें। 40 सीट की जगह 80 बांट लें। 80 उम्मीदवार लड़ेगा तो भी बीजेपी ही जीतेगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें