Live

'सात दलों का था दलदल, बिहार ने खिलाया कमल' !

संजय जायसवाल बोले— पीएम मोदी को जनता ने फिर स्वीकार किया है

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- बिहार के कुढ़नी विधान सभा उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं गुजरात में तो पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने नया कीर्तिमान रचा है। संजय जायसवाल ने कहा है कि कुढ़नी की समस्त सम्मानित जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता पर विश्वास जताने के लिए और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को और अधिक मजबूत करने पर बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई। हमारे कार्यकर्तागण के अथक परिश्रम को परिलक्षित करता है। इस जीत ने बिहार में भाजपा की सरकार और गठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने का स्पष्ट संदेश दिया है।

गुजरात में सिर्फ कमल-कमल!

गुजरात विधानसभा चुनाव के इतिहास में सर्वाधिक सीट लाकर भाजपा ने ऐतिहासिक और अविस्मरणीय विजय प्राप्त की है। 27 वर्ष लगातार सरकार में रहने के बाद एक बार फिर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर गुजरात की जनता ने मुहर लगाई है। प्रचंड जीत के लिए समस्त गुजरात वासियों का आभार एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं!

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें