Live

Bihar News

बिहार BJP को लगा बड़ा झटका, अलीनगर विधायक मिश्री लाल यादव की विधायकी हुई खत्म

M
manish kumar raiलेखक

पटना। बिहार राजनीति में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के अलीनगर से बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव की विधानसभा सदस्यता अब समाप्त हो गई है। दरभंगा के एमपी-एमएलए कोर्ट ने मारपीट के मामले में 27 मई उन्हें दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाया था। इसी के आधार पर विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त करने की अधिसूचना जारी भी कर दी है।

मिश्री लाल यादव 2020 में वीआईपी के टिकट से विधायक बने थे, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी के साथ चले जाने का फैसला लिया था। दरभंगा स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट से दोषी करार दिए जाने और दो साल की सजा मिलने के कारण उनकी सदस्यता स्वतः समाप्त मानी गई थी।

बता दें कि मिश्रीलाल यादव को दरभंगा की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। मामला 2019 का है, विधायक और उनके सहयोगी सुरेश यादव पर मारपीट और जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद केस दर्ज हुई और फरवरी 2024 में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तीन महीने की जेल और 500 रुपया जुर्माने की सजा सुनाई थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें