बिहार के दो IPS अधिकारी निलंबित
गया के पूर्व SSP आदित्य कुमार और पूर्णिया के SP दयाशंकर को झटका
PATNA- बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इडियन पुलिस सर्विस के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में बिहार सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बिहार सरकार ने जिन 2 आईपीएस अधिकारियों को निलंबित किया है उनमें से पहला नाम दयाशंकर हैं, जो कि पूर्णिया के वर्तमान एसपी हैं। वहीं गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार को निलंबित किया गया है। बताते चले कि आदित्य कुमार वही आईपीएस अधिकारी हैं जो शराबबंदी मामले में फंसने के बाद अपने एक दोस्त को फर्जी चीफ जस्टिस बनाकर बिहार के डीजेपी और मुख्यमंत्री कार्यालय को फोन किया था। आदित्य कुमार इन दिनों फरार बताए जाते हैं। कहा जा रहा है कि कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।