BPSC परीक्षा पर्चा लीक मामले में सबसे बड़ा खुलासा
बिना मान्यता प्राप्त प्राइवेट कॉलेज में बनाया गया था परीक्षा सेंटर
PATNA- बीपीएससी परीक्षा पर्चा लीक मामले में बड़ा खुलासा, जिस कॉलेज में बनाया गया था सेंटर वह आज तक मान्यता प्रप्त नहीं है :बीपीएससी परीक्षा पर्चा लीक मामले में रोज नए—नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार अब एक नई बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिहार के गया जिला में प्रशासन ने जिस कॉलेज में परीक्षा का सेंटर बनाया था वह आज तक मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान नहीं है। आसान भाषा में कहा जाए तो प्रशासन ने नियम को ताख पर रखकर ऐसे कॉलेज में सेंटर बना दिया जो पूर्ण रूप से प्राइवेट है।
आर्थिक अपराध इकाई ईओयू ने इस बाबत गया जिला प्रशासन से पूछा है कि आखिर किस कारण से शक्ति कुमार के कॉलेज राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज में सेंटर बनाया गया। सेंटर बनाने से पहले जांच की गई थी या नहीं। अगर की गई थी तो ऐसी लापरवाही कैसे हो गई। इसे छोटा मामला कहकर अधिकारी बच नहीं सकते हैं।
बीपीएससी पर्चा लीक मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शक्ति कुमार ने ना सिर्फ अपने प्राइवेट कॉलेज में सरकारी अधिकारियों की मदद से सेंटर बनवाया, बल्कि अपने हिसाब से मनमाफिक मजिस्ट्रेट का भी प्रतिनियुक्ति करवाया। यही कारण था कि परीक्षा शुरू होने से पहले क्वेश्चन पेपर को मोबइल से स्कैन कर वायरल कर दिया गया था।
बताते चले कि इस मामले में पहले शक्ति ने पूछताछ में बताया था कि वर्ष 2011 में एफिलिएशन मिला था फिर 2018 में समाप्त हो गया। ईओयू ने शक्ति कुमार को तीन दिनों के रिमांड पर लिया था। शक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।