Live

सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता

चोरी की 5 बाइक के साथ 3 चोर गिरफ्तार

V
vivek pandeyलेखक

सरायकेला – खरसावां: जिले के नए एसपी मुकेश लुनायत लगातार सक्रिय होकर अपराध पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। आए दिन अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा हैं। एक तरह से बेहतर पुलिसिंग की स्थापना होता दिख रहा है। हाल ही जिले के अनेकों वांछित आरोपियों को विभिन्न थानों की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.ॉ

जिले के पुलिस कप्तान मुकेश लुनायत की सक्रियता तथा उनके आदेश पर अब जिले के सभी थाने अलर्ट मोड पर काम कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि एक मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटे बाद उक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है। साथ ही चोरी के अन्य पांच बाइक तथा तीन चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

आदित्यपुर थाना में एसपी मुकेश लुनायत ने प्रेस कांफ्रेंस कर चोरी की छह बाइक तथा तीन युवकों के गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया गया कि विगत दिनों 9 अगस्त को रामकृष्ण फोरजिन से बाइक संख्या JH 05 AF 0480 की चोरी हो गई थी, इस संबंध में 11 अगस्त को आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराया गया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी, इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों पर पुलिस को संदेह हुआ था। पुलिस को देखते ही बाइक सवार दोनों युवक भागने का प्रयास कर रहा था, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें