Live

BREAKING NEWS

NAWADA में बड़ी लूट,CCTV में कैद हुआ अपराधी...

A
Arun Chourasiaलेखक

NAWADA:-बड़ी खबर नवादा से है,यहां अपराधियों नें लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. डेली बेली नामक पार्सल कार्यालय से हथियार के बल नाकाबपोश बदमाशों ने 2 लाख 18 हजार रूपये लूट लिया.


लूट की यह घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के पटेल नगर मुहल्ला स्थित डेली बेली पार्सल के कार्यालय में सोमवार की सुबह उस समय घटी जब कार्यालय के एक कर्मी कार्यालय खोलकर काम कर रहा था .


गया जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के अजनामा गांव के ग्रामीण डेली बेली पार्सल कंपनी के कर्मी समीर कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 6.33 बजे कार्यालय खोलकर डिलेबरी वाला सामान को स्केन कर रहे थे, तभी हाथ में बंदुक लिए नकाबपोश एक बदमाश कार्यालय में प्रवेश कर गया और बंदुक दिखाकर मारपीट करते हुए कैश बॉक्स का चाभी मांगा, चाभी देने में आनाकनी करने पर कर्मी से मारपीट करने लगा, वहीं बेखौफ बदमाश अलमीरा में रखा 2 लाख 18 हजार रूपये कैश लेकर फरार हो गया, हलांकि लूट की सारी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है.


वहीं घटना की जानकारी मिलते हीं वारिसलीगंज थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा मौकै वारदात पर पहुंच मामले की तफ्तीश करते हुए सीसीटीवी खंगालने में जुट गए है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें