Live

Sex Racket Khulasa

बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने होटल में मारा छापा तो शर्म से झुक गयी आंखें, कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद

P
Prasoon Pandeyलेखक

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में एकबार फिर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब स्टेशन रोड स्थित अमित रेस्ट हाउस में छापा मारा तो शर्म के मारे सभी की आंखें झुक गयीं। इस दौरान मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा

समस्तीपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान बंद कमरों से 5 महिला समेत 5 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। दरअसल, इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठन की गई।

पुलिस ने होटल में मारा छापा तो शर्म से झुक गयी आंखें

नगर महिला एससी-एसटी थानाध्यक्ष की निगरानी में यह छापेमारी की गई। इस ख़बर के सामने आते ही होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस इन सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आयी है और पूछताछ कर रही है। वहीं, इस मामले पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें