Live

BIG NEWS

रांची में 19 जून को भारी बारिश होने की संभावना को लेकर बंद रहेंगे स्कूल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर स्कूली बच्चों के सुरक्षार्थ दिनांक 19.06.2025 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी,रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग-KGसे वर्ग-12 तक के विद्यालय को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड, राँची के विशेष बुलेटिन दिनांक 19.06.2025 को भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में रेड जोन की श्रेणी में राँची जिला को चिह्नित करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है जिसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें