Live

BIG NEWS

बोकारो से लापता बच्चा ओड़िशा के पुरी से सकुशल बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : बड़ी खबर बोकारो से है जहां बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. दरअसल यह बच्चा 6 जून से लापता था. इसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी.

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश हेतु तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था. इन टीमों ने बोकारो रेलवे स्टेशन सहित कुल 8 रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की गई. बोकारो और मुरी रेलवे स्टेशनों पर बच्चा रेलवे स्टेशन और ट्रेन में सवार होता हुआ दिखाई दिया. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की सहायता से उसे ओडिशा के पुरी से बरामद कर लिया गया है. बरामदगी के समय उसकी माता भी मौके पर उपस्थित थी.

मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि नाबालिग बच्चों के लापता होने के मामलों में उच्च न्यायालय भी अत्यंत गंभीर है. इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और 5 दिनों के भीतर लापता बच्चे को बरामद कर लिया.

डीएसपी ने यह भी बताया कि बच्चे के पिता का नाम अमित गुप्ता है,जो एक आपराधिक मामले में जेल में बंद हैं. माता भी दिल्ली में कार्यरत होने के कारण बच्चा पूरी तरह से भटक गया था और इसी कारण उसने यह कदम उठाया था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें