Live

BIG NEWS

लोहरदगा में पुलिस ने PLFI के हार्डकोर नक्सली को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा :बड़ी खबर झारखंड के लोहरदगा से है जहांपुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए पीएलएफआई के हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है.

लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी और 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गुमला के कमांडेंट के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस ने पीएलएफआई के हार्डकोर नक्सली संदीप भगत को पकड़ा है. पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की थी. इसी क्रम में पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर नक्सली को धर दबोचा. पुलिस को कई वर्षों से नक्सली की तलाश थी. किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर के साथ जी कंपनी सशस्त्र सीमा बल किस्को के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर मनीष कुमार चौबे व किस्को थाना प्रभारी सुमन मींज के नेतृत्व में लोहरदगा न्यू रोड व उसके आसपास के क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर अभियान दल ने लोहरदगा के न्यू रोड स्थित मार्ट व उसके आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया. इसी क्रम में लोहरदगा के न्यू रोड वी-मार्ट के पास से किस्को थाना क्षेत्र के सेमरडीह निवासी रामकृष्ण भगत के पुत्र पीएलएफआई के हार्डकोर नक्सली संदीप भगत को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध अपहरण, लूटपाट, धमकी देने, हथियार रखने सहित कई घटनाओं को लेकर मामला दर्ज है. नक्सली 17 सीएलए एक्ट का भी आरोपित है. यह विगत कई वर्षों से फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें