Live

BIG NEWS

PM नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से की बात

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

NEWS DESK : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत की है. शुभांशु शुक्ला से PM ने वर्चुअली बातचीत की है.

शुभांशु शुक्ला अभी फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं. प्रधानमंत्री ने उन्हें अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने पर बधाई दी है. शुभांशु शुक्ला 14 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पर हैं.

पीएम ने शुभांशु से कहा आप युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. आपकी यात्रा नए युग का आरंभ है.

शुभांशु ने कहा मैंने साथियों को गाजर का हलवा खिलाया. यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है. दिन में 16 बार परिक्रमा करते हैं.

वहीं पीएम ने कहा 140 करोड़ देशवासियों की दुआएं आपके साथ है.

शुभांशु ने कहा अंतरिक्ष से भारत सबसे भव्य दिखता है.

दिल्ली से अंकित की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें