Live

BIG NEWS

चाईबासा के मंझारी में पुलिस ने वृद्धा और उसकी बेटी की जमीन विवाद में हत्या कर जलाने की घटना में शामिल 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : जिले के मंझारी थाना अंतर्गत बड़ा तोरला टोला-टोपासाई में वृद्धा और उसकी बेटी की जमीन विवाद में हत्या कर जलाने की घटना में शामिल 7 आरोपियों कोपुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कांड में शामिल शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बीते दिनों वृद्धा और उसकी बेटी की हत्या कर शव को जलाने ,शव को जंगल गुफा में ले जाकर जलने और अवशेष तक को समाप्त करने को लेकर मामला सामने आया था। उसके बाद से पुलिस रेस हो गई थी और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

पुलिस ने आज इस मामले का उद्वेदन कर दिया है और शव के अवशेष भी बरामद किए हैं। प्रेस वार्ता आयोजित कर सदर एसडीपीओ बाहमन टूटी ने पूरे घटना का उद्वेदन किया है और पूरे मामले की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिनांक-27.10.2026 को मंझारी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मंझारी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बड़ा तोरला टोला-टोपासाई की 01. कुनी कुई (88वर्ष) पति स्व० रासिका बिरुवा एवं उसकी बेटी 02. नामसी बिरुवा (27 वर्ष) घर से गायब है. जिनकी हत्या जमीनी विवाद को लेकर षड़यंत्रपूर्वक उनके खानदान एवं ग्राम-टोला के 13 एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई है एवं साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को तोरलो जंगल में जलाकर दफना दिया गया है। इस सूचना के आधार पर दिलीप साय मांझी, पु०अ०नि०-सह-थाना प्रभारी, मांझारी थाना, चाईबासा के स्वयं फर्दबयान के आधार पर मंझारी थाना कांड सं0-59/26 दिनांक-27.10.2026 धारा-103(2)/238(b)/61 (2) भारतीय न्याय संहिता-2023 दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी पहलुओं पर अनुसंधान कर एवं मानवीय सूचना के आधार पर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 01. यदुनाथ बिरुवा उर्फ यादु (31 वर्ष) पे०-मोटका बिरुवा, 02, लादुरा बिरुवा (50 वर्ष) पे०-स्व० मोटका बिरुवा, 03, राजा राम बिरुवा (34वर्ष) पे०-स्व० मोटका बिरुवा, 04. चेदरे बिरुवा उर्फ चन्द्र बिरुया पे०-स्व० मोटका बिरुवा, सा०-बठा तोरलो, टोला मोटकसाई थाना-मंझारी, जिलापश्चिम सिंहभू, चाईबासा, 05. माहती बिरुवा (35 वर्ष) पिता स्व० कांडे बिरुवा एवं 06. दुई कॉडाकेल उर्फ लखन कोडांकेल (32वर्ष) पे०-चेंगो कोंडाकेल सा०-बड़ा तोरलो टोला भादुसाई, 07. त्रिभुवन बिरुवा (36 वर्ष) पे०-स्व० पुस्तम बिरुवा सा०-टोपासाई, सभी थाना-मंझारी जिला-पं० सिहभूम, चाईबासा से गहनतापूर्वक पूछताछ व अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया है। इन सबों ने अपने-अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान इस कांड में संलिप्त रहने की बात बताया है। तत्पश्चात इन लोगों के निशानदेही पर दण्डाधाकरी के रुप में प्रतिनियुक्त अंचलाधिकारी, मंझारी एवं FSL टीम, राँची की उपस्थित में तोरलो जंगल में दावबुरु पहाड़ स्थित गुफा के अंदर से कुनी कुई (68 वर्ष) पति स्व० रासिका बिरुवा एवं उसकी बेटी नामसी बिरुवा (27 वर्ष) पिता स्व० रासिका बिरुवा, दोनों पता ग्राम बड़ा तोरलो, टोला टोपासाई थाना-मंझारी जिला-पं० सिंहभूम, चाईबासा का दफन किया हुआ जली हुई शव का अवशेष (हड्डी) बरामद किया गया।

उक्त आरोप में प्राथमिकी अभियुक्त 01. यदुनाथ बिरुवा उर्फ यादु (31 वर्ष) पे०-मोटका बिरुवा, 02. लादुरा बिरुवा (50 वर्ष) पे०-स्व० मोटका बिरुवा, 03. राजा राम बिरुवा (34 वर्ष) पे०-स्व० मोटका बिरुवा, 04. वेदरे बिरुवा उर्फ चन्द्र बिरुवा पे०-स्व० मोटका बिरुवा, सा०-बड़ा तोरलो, टोला मोटकसाई थाना-मझारी, जिलापश्चिम सिंहभू, चाईबासा, 05. माहती बिरुवा (35 वर्ष) पिता-स्य० कांडे बिरुवा एवं 06. दुई कोडांकेल उर्फ लखन कोडांकेल (32 वर्ष) पे०-चेंगो कोंडाकेल सा०-बड़ा तोरलो टोला भादुसाई, 07. त्रिभुवन बिरुवा (36 वर्ष) पे०-स्व० पुस्तम बिरुवा सा०-टोपासाई, सभी थाना-मंझारी जिला-पं० सिंहभूम, चाईबासा, सभी थाना-मंझारी जिला-पं० सिंहभूम, चाईबासा को दिनांक-29.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।

उल्लेखनीय यह है कि अबतक अग्रतर अनुसंधान से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त यदुनाथ बिरुवा से माह जून-जुलाई-2026 में खेत का आड़ काटने को लेकर मृतिका कुनी कुई काफी लड़ाई झगडा हुआ था। कुनी कुई का पहला पति पुरुस्त बिरुवा उर्फ पुरुषोत्तम बिरुवा का बेटा त्रिभुवन बिरुवा है। कुनी कुई दूसरी शादी यदुनाथ के चाचा रासिका बिरुवा से की है। कुनी कुई के पति रासिका के मृत्यु के बाद से ही त्रिभुवन द्वारा अपनी माँ कुनी कुई और बहन नामसी बिरुवा को घर से भगाने के लिए परेशान करता रहता था। त्रिभुवन बिरुवा के द्वारा माहती बिरुवा, बाटे उर्फ राजु नंदनलाल, चन्द्र बिरुवा, दुई कोडांकेल बुधन बिरुवा पुण्डुवा कांडे बिरुवा और यदु बिरुवा, राजाराम बिरुवा के माध्यम से दिनांक-13.10.26 को संध्या 07.00 बजे कुनी कुई (68वर्ष) पति स्व० रासिका बिरुवा एवं उसकी बेटी नामसी बिरुवा (27वर्ष) पिता स्व० रासिका बिरुवा, दोनों पता ग्राम बड़ा तोरलो, टोला टोपासाई थाना-मंझारी जिला-पं० सिंहभूम, चाईबासा की हत्या करवा कर शव को कंधा में ढोकर मोटकसाई गाँव के दायबुरु पहाड़ में स्थित गुफा में शव को लकड़ी और आठी में डीजल छीटक कर जला दिया गया एवं अवशेष को गुफा में ही दफना दिया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है तथा शेष अभियुक्तों की गिरपतारी हेतु लगातार छापमारी की जा रही है ।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पताः-

1. यदुनाथ बिरुवा उर्फ यादु (31वर्ष) पे०-मोटका बिरुवा, सा०-बड़ा तोरलो, टोला मोटकसाई थाना-मंझारी, जिला पश्चिम सिंहभू, चाईबासा

2. लादुरा बिरुवा (50 वर्ष) पे०-स्व० मोटका बिरुवा, सा०-बड़ा तोरलो, टोला मोटकसाई थाना-मंझारी, जिला पश्चिम सिंहभू, चाईबासा।

3. राजा राम बिरुवा (34 वर्ष) पे०-स्व० मोटका बिरुवा, सा०-बड़ा तोरलो, टोला मोटकसाई थाना-मंझारी, जिला पश्चिम सिंहभू, चाईबासा।

4 चेदरे बिरुवा उर्फ चन्द्र बिरुवा पे०-स्व० मोटका बिरुवा, सा०-बड़ा तोरलो, टोला मोटकसाई थाना-मंझारी, जिला पश्चिम सिंहभू, चाईबासा।

5. माहती बिरुवा (35 वर्ष) पिता स्व० कांठे बिरुवा सा०-बड़ा तोरलो टोला भादुसाई, सभी थाना-मंझारी जिला-पं० सिंहभूम, चाईबासा।

6 . दुई कोठांकेल उर्फ लखन कोडांकेल (32 वर्ष) पे० चेंगो कोठाकेल सा० बड़ा तोरलो टोला भादुसाई, थाना-मंझारी जिला-पं० सिंहभूम, चाईबासा।

7. त्रिभुवन बिरुवा (36 वर्ष) पे० स्व० पुस्तम बिरुवा सा०-टोपासाई, सभी थाना-मंझारी जिला-पं० सिंहभूम, चाईबासा, सभी थाना-मंझारी जिला-पं० सिंहभूम, चाईबासा।

छापामारी दलः-

1. बहामन टुटी, अनुमण्डल, पुलिस पदाधिकारी, सदर, चाईबासा ।

2. पु०अ०नि० दिलीप साय मांझी, थाना प्रभारी, मंझारी थाना, चईबासा।

3. पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार, अनुसंधानकर्ता, मंझारी थाना, चईबासा।

4. मंझारी थाना सशस्त्र बल।

चाईबासा से राजीव की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें