Live

BIG NEWS

हजारीबाग में शाहनवाज के घर में NIA का छापा, दिल्ली धमाका कनेक्शन की आशंका

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से है जहां एनआईए की टीम ने गुरुवार को अहले सुबह पेलावल थाना क्षेत्र में छापेमारी की. टीम ने पेलावल स्थित एक घर में रेड की है. टीम ने घर के सदस्यों से बंद कमरे में पूछताछ शुरु की.

बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने पेलावल थाना क्षेत्र में एक आवास पर सुबह करीब 5 बजे अचानक छापा मारा. इस कार्रवाई में एनआईए के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे. वहीं इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल और एटीएस की टीम भी तैनात रही.

सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी संदिग्ध आतंकी शाहनवाज आलम से जुड़े नेटवर्क की जांच के तहत की जा रही है. शाहनवाज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अक्टूबर 2023 में पुणे में आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया था. वह मूल रुप से हजारीबाग का निवासी है.

हजारीबाग से धीरज कुमार की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें