Live

BIG NEWS

मोस्ट वांटेड हैदर अली उर्फ प्रिंस खान का वीडियो वायरल, फहीम खान को दी जान से मारने की धमकी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से है जहां मोस्ट वांटेड अपराधी हैदर अली उर्फ प्रिंस खान का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद कोयलांचल धनबाद में हड़कंप मच गया है.

वायरल वीडियो में प्रिंस खान सामान्य टी-शर्ट में नजर आ रहा है, जबकि वीडियो में कई अत्याधुनिक हथियार भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वह गैंग्स ऑफ वासेपुर के सरगना फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है.

यह पहली बार नहीं है जब प्रिंस खान का ऐसा वीडियो सामने आया हो. इससे पहले भी उसके द्वारा धमकी भरे वीडियो वायरल होते रहे हैं. ताजा वीडियो में वह खुले तौर पर कहता नजर आ रहा है कि उसके पास हथियार मौजूद हैं और वह फहीम खान तथा उसके परिवार को गोली से उड़ा देने की बात कर रहा है. वीडियो में वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पुलिस को भी चुनौती देता दिख रहा है.

वीडियो में प्रिंस खान यह दावा करता नजर आ रहा है कि पुलिस उसे पकड़ नहीं सकती और यदि कभी पुलिस उसे गिरफ्तार करती है तो वह खुद को गोली मार लेगा. साथ ही वह खुद को दुबई में होने का दावा करते हुए पुलिस को चुनौती देता हुआ दिखाई देता है.

वायरल वीडियो को लेकर फैली चर्चाओं के बीच धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने स्थिति को स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में पूरी गंभीरता से काम कर रही है. किसी भी तरह की अफवाह या धमकी से निपटने के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस और जिला प्रशासन जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर आती रहती है,इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नही है,कथनी और करनी में बहुत फर्क होता है.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें