BIG NEWS
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आधिकारिक यात्रा पर मास्को पहुंचे, विजय दिवस परेड में होंगे शामिल
NEWS DESK: भारत सरकार की ओर से आधिकारिक दौरे पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रुस की राजधानी मास्को पहुंच गए हैं. मास्को आगमन पर भारत के राजदूत विनय कुमार और रुस के रक्षा मंत्रालय के मेजर जनरल ओलेग मोलेसेव ने उनका औपचारिक स्वागत किया.
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ 9 मई को मास्को में आयोजित होने वाली विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस दौरान वे रूस के शीर्ष रक्षा अधिकारियों से मुलाकात समेत कई अहम बैठकों में भी हिस्सा लेंगे. विजय दिवस परेड द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत विजय की स्मृति में हर साल मनाया जाता है और यह रूस का एक प्रमुख सैन्य आयोजनमानाजाताहै.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।