Live

BIG NEWS

बोकारो में LPG गैस रिफिलिंग दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : बड़ी खबर बोकारो से है जहां माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह में LPG गैस रिफिलिंग करने वाले दुकान में अचानक आग लगने से धमाका शुरू हो गया. देखते ही देखते कई गैस सिलेंडर आग का गोला बनाकर फटने लगा. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना के बाद आग बुझाने की कोशिश हो रही है.

बताया जा रहा है कि माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह में LPG गैस रिफिलिंग दुकान में आग लग गई. इस घटना में 6 से अधिक दुकान जलकर खाक हो गया. धमाके की सूचना मिलने के बाद मौके पर चार दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया है. लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग का काम नेशनल हाइवे के किनारे दुकानों में किया जा रहा था. आग दुकान में कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस मौके पर पहुंची है. वहीं लोगों की भी काफी भीड़ है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें