Live

BIG NEWS

साहेबगंज में SBI मुख्य शाखा में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

साहेबगंज : बड़ी खबर साहेबगंज से है जहां जिला मुख्यालय के चौक बाजार स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के ऊपरी तल्ला में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतना तेज थी कि खिड़की से बाहर निकलते साफ देखा जा सकता था. सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है.

बताया जा रहा है कि शहर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में आग लग गई है. आग की लपटें देख कर पास के मंदिर में मेला उत्सव में शामिल लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना को दी और नगर थाना के माध्यम से अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई. घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में लगी हुई है. परेशानी यह है कि छुट्टी होने की वजह से बैंक आज बंद है और आग को बाहर से ही फायर ब्रिगेड से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें