Live

BIG NEWS

लातेहार पुलिस ने JJMP उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर को दबोचा, हथियार भी बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के बेंदी जंगल से उग्रवादियों के विरुद्ध छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनJJMPके एरिया कमांडर जितेन्द्र सिंह उर्फ बजरंगी जी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये उग्रवादी के निशानदेही पर एक देशी पिस्टल,एक मैगजीन और चार जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है.

पूरे मामले पर जानकारी साझा करते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि बीते23जनवरी की मध्यरात्रि पारा शिक्षक युगल किशोर सिंह के घर में घुस कर हमला और लूटपाट होने को लेकर वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था. इसके बाद टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी किया जा रहा था. इसी दौरान सोमवार की रात बेंदी जंगल में जमावड़ा की सूचना पर छापेमारी किया गया. इसमें एरिया कमांडर जितेन्द्र सिंह उर्फ बजरंगी जी को पकड़ा गया. बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी के विरूद्ध सरकार द्वारा इनाम घोषित कर रखी है. वहीं कुल तेरह मामलों में पुलिस को लंबे समय से तलाश थी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें