Live

BIG NEWS

जमशेदपुर में अपराधियों ने कारोबारी से लूटा 30 लाख रुपये, छानबीन में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहां बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गुरुद्वारा के पास अपराधियों ने कारोबारी से30लाख लूट कर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. कारोबारी साकेत अग्रवाल से 30 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया. जानकारी के मुताबिक, कारोबारी बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे. तभी गुरुद्वारा के पास पहले से घात लगाए इनोवा सवार अपराधियों ने उन पर हमला किया और बैग छीन लिया. जाते- जाते अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. महज 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी लूट की वारदात से शहरवासियों में भय का माहौल है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.

जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें