Hindi News / दामोदर नदी में नहाने गए 2 युवक बहे, 1 की मौत, 1 लापता

BIG NEWS : दामोदर नदी में नहाने गए 2 युवक बहे, 1 की मौत, 1 लापता

Edited By:  |
Reported By:
big news

बोकारो : बड़ी खबर झारखंड के बोकारो से है जहां हरला थाना क्षेत्र स्थित दामोदर नदी के बरवा घाट में नहाने गए 3 युवकों में से 2 युवक नदी की तेज धार में बह गए. स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरे युवक की तलाश जारी है.

मृतक युवक की पहचान आजाद नगर निवासी विष्णु कांत के रूप में हुई है. वहीं,बीएसएल एलएच स्ट्रीट 10 के रहने वाले शौर्य कुमार का अब तक पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना मिलने पर हरला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है.

घटना के संबंध में वहां मौजूद तीसरे दोस्त रवि कुमार ने बताया कि तीनों दोस्त स्नान करने के लिए नदी में गए थे. उन्होंने बताया कि शैंपू लगाकर जैसे ही वे लोग पानी में उतरे,उनका पांव फिसल गया और तीनों डूबने लगे. उसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने रवि को खींचकर बाहर निकाल लिया,लेकिन विष्णु कांत और शौर्य कुमार तेज धार में बह गए. स्थानीय लोगों की मदद से विष्णु कांत को बाहर निकाला गया,लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.