Live

BIG NEWS

चाईबासा में PLFI के 2 उग्रवादी गिरफ्तार, लेवी चंदा रशीद एवं चाकू बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से है जहां पुलिस ने पीएलएफआई के 2 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये उग्रवादियों के पास से लेवी चंदा रशीद,चाकू आदि बरामद किया गया है.खूंटी के गोपाल बोडोन्दियार पर बंदगांव,मुरहू समेत विभिन्न थाना में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस को विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के दस्ता सदस्य बंदगाँव थाना अन्तर्गत भ्रमणशील है एवं किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी बंदगाँव के नेतृत्व में टीम का गठन कर 2 अप्रैल के अपराह्न से छापेमारी अभियान प्रारंभ किया गया. छापेमारी अभियान के क्रम में बंदगाँव थानान्तर्गत कटवा मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल को आते देखकर रूकने हेतु बोला गया लेकिन मोटरसाइकिल सवार और तेज गति से भागने लगा. इसके बाद छापेमारी दल द्वारा सशस्त्र के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया. पकड़ाये गये व्यक्ति 1. गोपाल बोडोन्दियार एवं 2. अल्फेट होलोंग पूर्ति से पूछने पर बताया कि ये दोनों प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य है.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें