Hindi News / धनबाद में मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा तफरी,...

BIG NEWS : धनबाद में मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा तफरी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
big news

धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से है जहां शहर के मुख्य पोस्ट ऑफिस को एक मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी आते ही पोस्ट ऑफिस में अफरा तफरी मच गई. इसकी सूचना मिलते ही पोस्ट ऑफिस कर्मी अपने-अपने कार्य छोड़कर बाहर निकल गए. साथ ही जो भी ग्राहक वहां आए थे , सभी को तुरंत बाहर निकाला गया. इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है.

पुलिस पोस्ट ऑफिस के अंदर बम की तलाश कर रही है. वहीं पोस्ट ऑफिस के बाहर सभी लोग जुटे हुए हैं. मामले में पोस्ट ऑफिस प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि रांची मुख्य पोस्ट ऑफिस से सूचना आई थी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मेल में पासपोर्ट ऑफिस और पोस्टऑफिस को बम से उड़ाने को धमकी आई है. पोस्ट ऑफिस में करीब 300 कर्मी और 150 ग्राहक थे. सभी को बाहर निकला गया. मेल में है कि पैगंबर मोहमद का अपमान हुआ है.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट--