Live

BIG NEWS

लातेहार में ACB की टीम ने बरवाडीह अंचल के हल्का कर्मचारी को 20 हजार घूस लेते दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां एसीबी की टीम ने बरवाडीह अंचल में पदस्थापित हल्का कर्मचारी सुरेश राम को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. हल्का कर्मचारी एक काम के बदले वादी से 20 हजार रुपये घूस ले रहा था.

ACB सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार वादी जमीन खरीद किया था. इसका म्यूटेशन कराने के लिए कर्मचारी को दस्तावेज समर्पित किया था. किन्तु कर्मी रिश्वत लिए बिना काम नहीं करने की बात कही. इसके बाद वादी पलामू प्रमंडल एसीबी से संपर्क स्थापित कर शिकायत दर्ज कराया. इसके सत्यापन के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में एसीबी ने बरवाडीह अंचल कार्यालय में पदस्थापित हल्का कर्मचारी सुरेश राम को 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर प्रमंडल कार्यालय ले गयी है.

बता दें कि गिरफ्तार कर्मी पर लंबे समय से कार्य में हेराफेरी करने का आरोप लगते आया है. इसके विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा निलंबन कार्रवाई भी की जा चुकी है. इधर एसीबी की कार्रवाई से जहां रिश्वतखोरों में हड़कंप व्याप्त है. वहीं आमजन में सुकून देखा जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें