Live

BIG NEWS

कोडरमा में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा:बड़ी खबर कोडरमा से है जहां सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच-20 पर होली फैमिली हॉस्पिटल के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार 2 युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक कोडरमा की ओर से झुमरीतिलैया की ओर जा रही थी. इसी दौरान बाइकसवार दो युवक विपरीत दिशा से कोडरमा की ओर जा रहे थे. इस बीच कोडरमा थाना क्षेत्र के होली फ़ैमिली हॉस्पिटल के समीप उक्त ट्रक ने बाइकसवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे दूसरे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. दूसरी ओर घटना के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरी. वहीं ट्रक में सवार ट्रक चालक व उपचालक मौका देखकर वहां से फरार हो गया. इधर दूसरे घायल को पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई. मृतक की पहचान सतगांवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवहना निवासी प्रवीण कुमार पिता रामलखन यादव तथा अरविंद कुमार पिता बद्रीनाथ यादव के रूपमेंहुई.

कोडरमा से महादेव की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें