Live

BIG NEWS

नक्सलियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस और सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, आर्म्स और विस्फोटक बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह : बड़ी खबर गिरिडीह से है जहां जिले के जोकाई नाला एवं चिरूआबेड़ा में छापेमारी के दौरान पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे गये एसएलआर राइफल एक पीस,पॉइंट303राइफल एक पीस,7.62एमएम की जिंदा गोली113पीस,दो मैगजीन पाउच,700मीटर कोरडेक्स वायर,डेटोनेटर23पीस,एमसिल बॉक्स2,स्टील कंटेनर एक पीस बरामद किया है.

बताया जा रहा है कि एसपी डॉ. बिमल कुमार को पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र के तराई पर स्थित खुखरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत जोकाई नाला एवं निमियाघाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत चिरूआबेड़ा के आस-पास नक्सली गतिविधि की गुप्त सूचना मिली.सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी एवं सीआरपीएफ-154बटालियन के कमाण्डेंट एसडी त्रिपाठी के द्वारा एएसपी अभियान सुरजीत कुमार,सीआरपीएफ के डिप्टी कमाण्डेट,अमीत कुमार झा एवं कोबरा-203बटालियन के सहायक कमांडेंट वैभव मलहोत्रा के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जोकाई नाला एवं चिरूआबेड़ा में बुधवार एवं गुरुवार को लगातार छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान उक्त दोनों स्थानों पर बी०डी०डी०एस० टीम के द्वारा सर्च किये जाने पर वहाँ छिपा कर रखे गये एसएलआर राइफल एक पीस,पॉइंट303राइफल एक पीस,7.62एमएम की जिंदा गोली113पीस,दो मैगजीन पाउच,700मीटर कोरडेक्स वायर,डेटोनेटर23पीस,एमसिल बॉक्स2,स्टील कंटेनर एक पीस बरामद किया गया. इस अभियान में एएसपी अभियान सुरजीत कुमार सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार झा,कोबरा203बटालियन सहायक कमांडेंट वैभव मल्होत्रा के अलावा सीआरपीएफ के पुलिस इंस्पेक्टर पिंटू शर्मा,खोखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप,निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार मुख्य रूप से शामिल थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें