Live

BIG NEWS

गढ़वा में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने PM श्री केंद्रीय विद्यालय का किया ऑनलाइन उद्घाटन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को गढ़वा जिला मुख्यालय में लगभग 10 करोड़ की लागत से बनकर तैयार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भवन का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस मौके पर जिले के डीसी, केंद्रीय विद्यालय के कई अधिकारीगण, शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित हुए.

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय के भवन की खूब प्रशंसा की. उन्होंने भवन के जल्द बनने की ख़ुशी जाहिर करते हुए इसे उच्च क़्वालिटी के शिक्षा के लिए उपयोगी बताया. इस मौके पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा एक से बढ़ कर एक भक्ति एवं राष्ट्रीय गीतों पर अपनी नृत्य की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के बारे में जानकरी देते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि यह हमारे लिए ख़ुशी की बात है कि केंद्रीय मंत्री ने इस विद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया है और कहा कि बच्चों की शिक्षा में क़्वालिटी में सुधार होगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें