BIG NEWS
कोडरमा में स्कूली बच्चों से भरा बस दुर्घटनाग्रस्त, 21 बच्चे घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
कोडरमा : बड़ी खबर झारखंड के कोडरमा से है जहां रांची-पटना मुख्यमार्ग पर कोडरमा घाटी में जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो, चंदवारा से पिकनिक मनाने राजगीर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में लगभग 21 बच्चे घायल हो गये. इसमें 4 बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है. घटना के बाद स्थानीय पुलिस सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया है. इधर घायलों का हाल जानने कोडरमा डीसी और पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता सदर अस्पताल पहुंची.
बता दें कि इस दुर्घटना में सबसे बड़ा दोषी बस चालक है. दुर्घटना से पहले उन्होंने शराब के नशे में अपने बस का ग्लास भी फोड़ा था जिसके बाद बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई. सूत्रों की मानें तो बस चालक शराब के नशे में धुत था. बस 20 से 25 फीट नीचे खाई में गिर गई.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।