Live

BIG NEWS

चतरा में सड़क हादसे में युवती की मौत, 4 लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने चतरा-सिमरिया रोड किया जाम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा : बड़ी खबर चतरा से है जहां सदर थाना क्षेत्र के हफुवा सोनूपुर चौक के पास सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि 4 व्यक्ति घायल हो गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में लगी है.

बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के हफुवा सोनूपुर चौक के पास हुए भीषण हादसे के बाद सड़क पर तनावपूर्ण माहौल बन गया. दुर्घटना में युवती की मौत हो गई. वहीं चार लोग घायल बताये जा रहे हैं. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चतरा-सिमरिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया है. देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब 15 घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.

घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन हरकत में आया. लेकिन देर रात से घटना स्थल पर परिजन अपनी मांगों पर डटे रहे. बाद में सीओ अनिल कुमार और थाना प्रभारी विपिन कुमार मौके पर पहुंच कर परिजनों से वार्ता की और उन्हें उचित कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन दिया. प्रशासनिक टीम द्वारा समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम नहीं हटाया, जिसके बाद आवागमन पूरी तरह ठप्प है. ग्रामीणों का आरोप है कि तेज रफ्तार हाइवा अक्सर बिना रोक-टोक इस रूट पर दौड़ते हैं और पुलिस प्रशासन इस पर कार्रवाई करती है उन पर ट्रांसपोर्टर दौरा पैसे का आरोप लगाती है. ऐसे में जिला जिला परिवहन अधिकारी को कार्रवाई करने की आवश्यकता है. उन्होंने मृतक परिवार को उचित मुआवजा, दोषी चालक पर कार्रवाई और हाइवा पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें