Live

BIG NEWS

हजारीबाग गोलीकांड की गैंगस्टर उत्तम यादव ने ली जिम्मेदारी, पुलिस और व्यापारियों को दी चुनौती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग : बड़ी खबर हजारीबाग से है जहां बाड़म बाजार चौक स्थित श्री ज्वेलर्स दुकान पर रविवार को हुई गोलीबारी की कुख्यात गैंगस्टर उत्तम यादव ने जिम्मेदारी ली है. दरअसल हजारीबाग में फायरिंग के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उत्तम यादव नामक युवक हथियार लहराते हुए घटना की जिम्मेवारी न केवल लेते हुए दिख रहा है, बल्कि कोयला, बालू एवं समस्त चतरा- हजारीबाग के व्यापारियों को धमकी देते हुए वह कह भी रहा है कि अगर उससे बिना मैनेज किए कुछ भी कोई करेगा तो उसे गोली खानी पड़ेगी.

बता दें कि उत्तम यादव चतरा का रहनेवाला है. इससे पहले उसका नाम मंजीत यादव हत्याकांड में मात्र चर्चा में आया था, जिसके बाद उसने वीडियो जारी कर इसे खारिज किया था. अब यह ताजा वीडियो के सामने आने के बाद व्यापारियों में आतंक और नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है.

हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स के राकेश ठाकुर समेत कई प्रतिनिधियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है. उनका कहना है कि यह सिर्फ एक दुकान पर हमला नहीं, बल्कि राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और शासन की लापरवाही का गंभीर उदाहरण है, जिसमें उत्तम जैसे अपराधी का मनोबल बढ़ा है.

हजारीबाग से धीरज कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें