Live

BIG NEWS

बोकारो में बुजुर्ग दंपती की हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपी युवकों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो: बड़ी खबर बोकारो से है जहां हरला थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि हरला थाना क्षेत्र के बोकारो स्टील प्लांट गेट नंबर 3 के पास जोशी कॉलोनी में पिछले दिनों बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या कर दी गई. घटना के बाद एसपी के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने मामले का उद्भेदन करते हुए जोशी कॉलोनी के रहने वाले 2 आरोपी युवकों को पकड़ा है. वहीं हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू,खून से सन ईंट,हत्या के दौरान इस्तेमाल किया गया खून से लथपथ कपड़ा और मृतक दंपती का टूटा हुआ की पैड मोबाइल भी बरामद किया गया है. बुजुर्ग दंपती जोशी कॉलोनी में चाय पकौड़ी और प्लांट में कैंटीन चलाने का काम करते थे. व्यावसायिक रंजिश के कारण ही दुकान के सामने रहने वाले ओम प्रकाश कुमार उर्फ ललुआ और उसके मित्र रामचंद्र कुमार उर्फ बिट्टू ने घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दिया.

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश और बुजुर्ग दंपती का दुकान आमने-सामने था. ग्राहक को लेकर आपस में विवाद होता था. इसका आरोपी ओम प्रकाश प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था. 30 नवंबर की देर रात सिगरेट लेने को लेकर ओमप्रकाश और उसके मित्र रामचंद्र ने घर का दरवाजा खुलवाया. इसके बाद महिला ने गाली गलौज शुरू किया. उसके बाद ईंट से मार कर महिला को घायल कर दिया. इसके बाद घर में घुसकर दोनों की चाकू से गोद कर हत्या कर दी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें