Weather Alert
बिहार में 48 घंटे बाद दिखेगा बड़ा बदलाव, मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में दिखेगा खासा प्रभाव, हो जाएं सतर्क
PATNA : बिहार के मौसम में 48 घंटे बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के पूर्वी जिलों में मौसम में बदलाव के साथ ही ठंड बढ़ने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया है।
बिहार में 48 घंटे बाद दिखेगा बड़ा बदलाव
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने कशिश न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि फिलहाल सुबह और शाम में विजिबिलिटी 200 मीटर से 1000 मीटर के आसपास रहेगी। बिहार में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस है जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक है।
इन जिलों में दिखेगा खासा प्रभाव
अगले 48 घंटे बाद यानी 5 दिसंबर से पूर्वी बिहार के जिलों में तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। इसका असर कैमूर, बक्सर, भोजपुर, चंपारण समेत कई अन्य जिलों पर पड़ेगा। इसके साथ ही उत्तर बिहार के इलाकों में कुहासे का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।