Live

BIG BREAKING

चाईबासा में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े CSP संचालक से 1.50 लाख रुपये लूटा, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से है जहां सदर थाना क्षेत्र के चाईबासा बस स्टैंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर दिनदहाड़े 1.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया. घटना से इलाके में सनसनी है.

बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की है. अपराधियों नेCSPसंचालक तरूण कुमार विश्वकर्मा से हथियार का भय दिखाकर डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग गया.घटना के बाद इलाके में हड़कंप का मच गई है.

सीएसपी संचालक ने बताया कि तीन अपराधियों ने मोटरसाइकिल से आकर पिस्टल की नोक परCSPकेंद्र की गल्ला में रखे रुपये लूट ली और सीसीटीवी कैमरा औरमोबाइल लेकर भाग गया.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें