Live

BIG BREAKING

समस्तीपुर में मिड डे मील से कई बच्चों की बिगड़ी तबीयत, 8 की हालत गंभीर

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : बड़ी खबर समाने आ रही है समस्तीपुर से जहां मिड डे मील खाने से स्कूल के 70 से 80 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। आनन फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


मामला समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड के चांद चौर स्थित कन्या मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है जहां शनिवार को मिड डे मील खाने के बाद स्कूल के 70 से 80 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। आननफानन में सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 7 से 8 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि मिड डे मील के अंदर जहरीला पदार्थ डाला गया था।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें