Live

BIG BREAKING

गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर खड़ी निरीक्षण ट्रेन में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहां गढ़वा रोड स्टेशन पर खड़ी निरीक्षण ट्रेन में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गयी. इस अगलगी में पूरा ट्रेन जलकर खाक हो गया. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया. निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को बोगी आई थी.

बताया जा रहा है कि गढ़वा रोड स्टेशन पर खड़ी निरीक्षण ट्रेन में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. आग लगते ही स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. ट्रेन में अगलगी की घटना के बाद उस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. रेलवे इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया है कि निरीक्षण यंत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है. दमकल के द्वारा आग बुझाया जा रहा है.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें