Hindi News / चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी के बाद जंगल का...

BIG BREAKING : चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी के बाद जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले नक्सली

Edited By:  |
big breaking

चाईबासा :बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से है जहां पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल स्थित केड़ाबीर इलाके में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में एक या दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है,हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है. घटना सोनुवा थाना क्षेत्र के केड़ाबीर जंगल में हुई,जहां पिछले कई दिनों से सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक,कोबरा 209 बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम विगत दो दिनों से सोनुवा और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी. कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों का आमना-सामना नक्सलियों से हो गया. इसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई.

करीब कुछ समय तक रुक-रुक कर चली गोलीबारी के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले. घटना स्थल से हथियार, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य सामान बरामद किए जाने की सूचना है. सुरक्षाबल पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं.

चाईबासा से राजीव मोहन की रिपोर्ट--