Live

BIG BREAKING

सड़क हादसे में 1 युवक की मौत और 1 छात्रा घायल, हाइवा चालक हिरासत में

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला: बड़ी खबर गुमला से जहां सिसई रोड स्थित करमडीपा पानी टंकी के पास हाइवा की चपेट में आने से बाइकसवार युवक की मौत हो गई है. बाइक पर सवार मृतक के चचेरी बहन को पैर में चोट लगी है. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है, वहीं हाइवा चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई है.

बताया जा रहा है कि सिसई रोड स्थित करमडीपा पानी टंकी के समीप हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर. दुर्घटना में बाइक में सवार नागफेनी पोढा गांव निवासी आशीष कुमार को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गईजबकि बाइक में सवार कार्तिक उरांव महाविद्यालय की बीए पार्ट 1 की छात्रा व मृतक की चचेरी बहन नेहा कुमारी को पैर में चोट लगी है.

घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक युवक गुमला लोहरदगा रोड स्थित पतंजलि में काम करता था. वहीं अपनी चचेरी बहन के साथ बाइक में सवार होकर गुमला जा रहा था. करमडीपा पानी टंकी के समीप हाइवा बैक करने में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई. वहीं छात्रा घायल हो गई. पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. वहीं हाइवा ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें